दारूदा में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई

ईचागढ़, 24 जनवरी : सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत ईचागढ़ प्रखंड के नदीसाई पंचायत के दारूदा गांव में भारत रत्न जननायक श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के विचारों को याद किया गया।
पीपीके कॉलेज के छात्रनेता अजय प्रमाणिक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन संघर्ष, सरलता और वंचित वर्गों के उत्थान हेतु किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विनोद बिहारी प्रमाणिक, अमृत प्रमाणिक, सरिता देवी, करमी देवी, शिवप्रसाद प्रमाणिक सहित कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।



