चांडिल स्टेशन से आनंद विहार एक्सप्रेस से रवाना हुए श्रद्धालु, वैष्णो देवी दर्शन के बाद हरिद्वार और ऋषिकेश भी जाएंगे
चांडिल, 17 अक्टूबर : नवरात्र के पावन अवसर पर माँ वैष्णवी सेवा संघ के सौजन्य से 60 श्रद्धालुओं का जत्था शनिवार को चांडिल रेलवे स्टेशन से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। भाजपा नेता हरेलाल महतो ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर हरेलाल महतो ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे देश में सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ी है। सनातनी समाज के लोग अपने पूजा-पर्व और त्योहारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जो गर्व का विषय है।
वहीं, माँ वैष्णवी सेवा संघ के अध्यक्ष राकेश झा ने बताया कि 60 श्रद्धालु आनंद विहार एक्सप्रेस से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं। माता के दरबार में दर्शन और पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालु हरिद्वार और ऋषिकेश भी जाएंगे। वहां विभिन्न प्राचीन धार्मिक स्थलों पर देवी-देवताओं के दर्शन और पूजा-अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित है।
नवरात्र के दौरान आयोजित इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।यात्रा का उद्देश्य माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करना है।
वैष्णो देवी यात्रा जाने वालों में भुवनेश पारीक, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अजीत कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता अमित सिंहदेव, आकाश महतो, प्रमोद पांडेय, राकेश झा, प्रमोद अग्रवाल, विकास राय, राजन साव, सौरभ साहू, देबू गिरि, खोखेन महतो,
अभिषेक, आदित्य वर्मा आदि शामिल हैं।



