हरे लाल महतो के जन्मदिन पर दो दिवसीय HLM ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
चांडिल, 06 अक्टूबर : सामाजिक संस्था “जन सेवा ही लक्ष्य” की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चांडिल प्रखंड के धातकीडीह फुटबॉल मैदान में दो दिवसीय HLM TROPHY फुटबॉल प्रतियोगिता (सीजन-04) का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आज समाजसेवी एवं संस्था के संस्थापक हरे लाल महतो के जन्मदिन के अवसर पर किया गया।
इस मौके पर हरे लाल महतो ने फुटबॉल मैदान में ही केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि “जन सेवा ही लक्ष्य संस्था का उद्देश्य केवल समाजसेवा तक सीमित नहीं रह गया है, अब खेल के माध्यम से युवाओं में एकता, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी और समाजसेवी उपस्थित थे। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 7 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिसके बाद विजेता टीम को दो लाख रुपये नकद राशि एवं ट्रॉफी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
मैदान में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह प्रतियोगिता अब क्षेत्र की पहचान बन चुकी है और हर वर्ष बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ती है।
इस मौके पर भादूडीह मुखिया बुद्धेश्वर बेसरा, ज्योतिलाल माहली, रीना महतो, सत्यनारायण महतो, गुरुचरण सिंह, दुर्योधन गोप, अमूल्य महतो, अरुण महतो, गोपेश महतो, तुलसी महतो, लक्ष्मीकांत महतो, नंदन कुंज पात्र सहित अनेकों अतिथि मौजूद हैं।