जनजातीय विकास और सामाजिक बदलाव के लिए जुटे ग्रामीण
जमशेदपुर, 06 अक्टूबर : जनजातीय विकास, सामाजिक परिवर्तन, सरकारी लाभकारी योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक कैसे पहुंचे, युवा व महिलाएं जागरूक कैसे बने, उनमें सामाजिक सद्भावना कैसे विकसित हो, क्षेत्र में बदलाव कैसे लाया जाए इन मुद्दों को लेकर ग्रामीण एकजुट होकर मुखर होने लगे हैं। जमशेदपुर प्रखंड के देवघर पंचायत में पंचायत सहायक शिवचरण हांसदा के नेतृत्व में इन मुद्दों को लेकर ग्रामीणों ने बैठक किया।
बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष शामिल हुए और अपनी बातों को रखा। जनजातीय क्षेत्र में बदलाव कैसे लना है और सरकारी योजना गांव गांव कैसे पहुंचाना है। लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किस प्रकार मिले, इस पर चर्चा की गई। इस संबंध में शिवचरण हांसदा ने बताया कि परिवर्तन और विकास के मुद्दे पर ग्रामीण मुखर होने लगे हैं। युवाओं और महिलाओं को उनके कर्तव्य, हक और अधिकार के प्रति जागरूक कैसे किया जाए इस पर मंथन किया गया।