शिक्षक संघ ने शोक सभा आयोजित कर शिक्षा मंत्री को दी श्रद्धांजलि

Manbhum Updates
1 Min Read

शिक्षक संघ ने शोक सभा आयोजित कर शिक्षा मंत्री को दी श्रद्धांजलि

चांडिल, 16 अगस्त : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सरायकेला जिला इकाई की ओर से शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के असामयिक निधन पर शनिवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने रामदास सोरेन के असामयिक निधन को शिक्षा जगत के साथ -साथ पूरे झारखंड प्रदेश के लिए अपुर्णीय क्षति बताया।

शिक्षकों ने दिवंगत रामदास सोरेन के फोटो पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित शिक्षकों ने शैक्षिक विकास एवं शिक्षकों के नियुक्ति के प्रति गंभीरता के लिए उनके कार्यकाल की भूरी -भूरी प्रशंसा कर रहे थे।

Share This Article