केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में आयोजित किया जागरूकता सत्र

Manbhum Updates
1 Min Read

केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में आयोजित किया जागरूकता सत्र

रांची, 16 अगस्त : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रांची जोनल यूनिट की ओर से शनिवार को केंद्रीय विद्यालय, हिनू और जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनसीबी रांची के अधीक्षक एस. शारिक उमर उपस्थित थे। उन्होंने विद्यालय के मंच से समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उनका संदेश स्पष्ट था कि नशीले पदार्थ न केवल हमारे समाज के आधार को नष्ट कर रहे हैं, बल्कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं।

नशीले पदार्थों के ऐसे अवैध व्यापार में लिप्त पाए जाने पर किसी को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस गतिविधि में शामिल किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, छात्रों और शिक्षकों को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 से भी परिचित कराया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान और संगठन एक युद्ध नशा के विरुद्ध अभियान चला रही है। उन्होंने नशामुक्त भारत के सपना को साकार करने में अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Share This Article