मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा के श्राद्ध कर्म में पहुंचे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता

रांची, 05 अक्टूबर : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री स्वर्गीय तृषा सिंह के श्राद्ध कर्म में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता शामिल हुए। दोनों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

बताया गया कि सितंबर में जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों के बीच शोक का माहौल है।

श्राद्ध कर्म में पहुंचे नेताओं ने दिवंगत तृषा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Share This Article