झिमडी कांड में जेल से रिहा हुए चित्तरंजन महतो का JLKM कार्यालय में हुआ स्वागत

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

झिमडी कांड में जेल से रिहा हुए चित्तरंजन महतो का JLKM कार्यालय में हुआ स्वागत

चांडिल, 20 जुलाई : नीमडीह प्रखंड के झिमडी में लव जिहाद के विरोध में हुए जनआंदोलन के दौरान गिरफ़्तार किए गए सामाजिक कार्यकर्ता चित्तरंजन महतो जेल से रिहा हो गए। इस अवसर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के ईचागढ़ विधानसभा प्रधान कार्यालय में एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत समारोह में पार्टी के केंद्रीय सचिव गोपेश्वर महतो ने चित्तरंजन महतो को अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया और उनके संघर्ष, साहस और सामाजिक प्रतिबद्धता को सलाम किया। उन्होंने कहा कि, चित्तरंजन महतो जैसे कार्यकर्ताओं की संघर्ष को JLKM कभी नहीं भूलेगा। यह रिहाई न्याय की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है, लेकिन असली लड़ाई अब भी जारी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण, पार्टी पदाधिकारी एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि JLKM अन्याय और असामाजिक तत्वों के खिलाफ शांतिपूर्ण लेकिन सशक्त संघर्ष करता रहेगा। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और सभी निर्दोष लोगों की रिहाई तक कानूनी व जनांदोलनों के माध्यम से लड़ाई जारी रखेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव, विद्रोही बिष्णु केंद्रीय उपाध्याय युवा मोर्चा, पूर्णशशि महतो चांडिल प्रखंड अध्यक्ष, आकाश महतो केंद्रीय महामंत्री युवा मोर्चा, सुरेश महतो,पंकज महतो,दिनेश ,हेमंत महतो, रामबिलास, मौसम , निक्की तंतूबाई,लालटू,संतोष,बीटू एवं सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share This Article