चलती ट्रेलर को बाइक सवार ने मारा धक्का, गंभीर

चांडिल, 20 जुलाई : चौका कांड्रा सड़क पर चौका थाना क्षेत्र के घाट दुलमी के पास रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चौका थाना क्षेत्र के झबरी निवासी गोपाल महतो के रूप में किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चौका-कांड्रा सड़क पर घाट दुलमी के पास बाइक सवार एक युवक चलती ट्रेलर को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। इससे ट्रेलर को धक्का मारने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल एंबुलेंस से जमशेदपुर भेज दिया। दुर्घटना में युवक के चेहरे और पैर पर गंभीर चोट लगी है। ट्रेलर को धक्का मारने से युवक के नाक पर गहरा जख्म हुआ है।



