चांडिल में मनाई गई ईश्वरचंद्र विद्यासागर 205वीं जयंती, विजयी प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल में मनाई गई ईश्वरचंद्र विद्यासागर 205वीं जयंती, विजयी प्रतिभागी हुए पुरस्कृत


चांडिल, 26 सितंबर : चांडिल स्थित विद्यासागर कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में शुक्रवार को ईश्वरचंद्र विद्यासागर 205वीं जयंती मनाई गई। ईश्वरचंद्र विद्यासागर की जयंती समारोह कॉलेज रोड़ स्थित बाबुर बगान में आयोजित किया गया, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम सह पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी के अनंत कुमार महतो, चांडिल पंचायत मुखिया मनोहर सिंह, मनोज वर्मा तथा विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने ईश्वरचंद्र विद्यासागर की तस्वीर पर पुष्प अर्पण कर किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यासागर इंस्टिट्यूट के विद्यार्थियों द्वारा किया गया।

मौके पर चांडिल क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस संबंध में विद्यासागर कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, चांडिल के हाराधन महतो ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न वर्गों के नियमित छात्रों के शारीरिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा में गुणवत्ता और शिक्षा के महत्व तथा नैतिक मेरुदंड को ऊंचा रखने के उद्देश्य से की गई थी। 20 सितंबर को मठिया रोड दुर्गा मंदिर प्रांगण में खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मौके पर बच्चों के बीच चित्रांकन, म्यूजिकल चेयर, गोली चम्मच रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। साथ ही चांडिल में पहली बार 2 दिवसीय आर्ट वर्कशॉप और आर्ट एक्जीविशन का आयोजन किया गया था।

Share This Article