हादसे के बाद चोरों ने किया ट्रक से चोरी, मौके पर पहुंचने से पहले भाग निकला चोर

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

हादसे के बाद चोरों ने किया ट्रक से चोरी, मौके पर पहुंचने से पहले भाग निकला चोर

तोरपा (खूंटी), 27 जुलाई : तोरपा-सिमडेगा मुख्य सड़क पर कारो नदी के पास दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर के बाद एक अलग ही घटनाक्रम सामने आया, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद जब पुलिस द्वारा घायल ट्रक चालकों को अस्पताल पहुंचा दिया गया, तो अज्ञात चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए ट्रकों से कीमती सामान पार कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय ट्रक के पास कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने ट्रक का बाजा, पट्टा, त्रिपाल समेत अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया। चोरों का दुस्साहस इस कदर था कि वे डीजल निकालने का भी प्रयास कर रहे थे।

हालांकि, सौभाग्य से एक ट्रक से संबंधित कंपनी के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखते ही चोर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद घटनास्थल पर पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने के कारण चोरी की यह वारदात संभव हो पाई। पुलिस अब अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी गई है।

Share This Article