दुर्गा पूजा पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस तैयार, मोटरसाइकिल दस्ता रवाना

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

दुर्गा पूजा पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस तैयार, मोटरसाइकिल दस्ता रवाना

सरायकेला, 27 सितंबर : दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था और यातायात को सुचारू रखने के लिए सरायकेला-खरसावां पुलिस ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने प्रतिनियुक्त मोटरसाइकिल दस्ता और यातायात पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग दी और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात की सहज व्यवस्था पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में मोटरसाइकिल दस्ता को विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और त्वरित कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने अधिकारियों और जवानों को सतर्कता बरतने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष गश्ती करने तथा किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पुलिस प्रशासन का दावा है कि त्यौहार के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Share This Article