महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा को लेकर चला जागरुकता अभियान 

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा को लेकर चला जागरुकता अभियान 

सरायकेला, 20 नवंबर : परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी के नेतृत्व में गुरुवार को नृपराज जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट उच्च विद्यालय, सरायकेला में महिला अपराध, सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान के तहत महिला अपराध संबंधित जानकारी, पॉक्सो एक्ट , महिला सुरक्षा, अफीम /गांजा की खेती की रोकथाम हेतु जानकारी दी गई।

इसके साथ ही नशा मुक्ति, डायल 112, साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी, बाल विवाह रोकथाम, महिलाओ के लिए बने कानूनी प्रावधानों और अधिकार के संबंध में महिलाओ, छात्र-छात्राओं तथा अन्य को जागरूक किया गया।

जागरूकता अभियान में महिला थाना प्रभारी कुमारी तिलोत्मा, एएसआई नंदिता बिरुआ,आरक्षी कृपा भेंगरा, अंजली मुर्मू और अनुराधा उपस्थित थीं।

Share This Article