गृह रक्षकों का ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रूटनी पूरी, 20 फरवरी तक दर्ज करें दावा/आपत्ति

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

गृह रक्षकों का ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रूटनी पूरी, 20 फरवरी तक दर्ज करें दावा/आपत्ति

सरायकेला, 11 फरवरी : उपायुक्त कार्यालय, सरायकेला–खरसावां (सामान्य शाखा) द्वारा गृहरक्षकों के नव-नामांकन हेतु प्रकाशित विज्ञापन के तहत प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ आवेदनों में विज्ञापन में निर्धारित शर्तों एवं अर्हताओं की पूर्ति नहीं की गई है अथवा आवेदन पत्र में त्रुटिपूर्ण या अपूर्ण जानकारी अंकित की गई है।

स्क्रूटनी के बाद स्वीकृत एवं विचाराधीन आवेदनों की सूची जिला की आधिकारिक वेबसाइट और JAP-IT पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन के आधार पर सूची में अपनी स्थिति (स्वीकृत/विचाराधीन) की जांच कर सकते हैं। वहीं त्रुटिपूर्ण अथवा अपूर्ण आवेदनों की पृथक सूची भी वेबसाइट एवं JAP-IT पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त यह सूची समाहरणालय स्थित सामान्य शाखा कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी प्रदर्शित की गई है।

उपायुक्त कार्यालय ने संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि यदि उनके आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि अंकित है या किसी बिंदु पर आपत्ति है, तो वे 20 फरवरी 2026 तक प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा, उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अपना दावा/आपत्ति प्रस्तुत करें। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावों पर विचार नहीं किया जाएगा।

प्राप्त दावा/आपत्तियों पर विज्ञापन की शर्तों एवं अर्हताओं के अनुरूप नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

Share This Article