सिंहभूम महाविद्यालय चांडिल में नवनिर्मित दो मंजिला भवन का हुआ उद्घाटन

Manbhum Updates
1 Min Read

चांडिल, 11 अप्रैल : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र कॉलेज सिंहभूम महाविद्यालय चांडिल में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान, झारखंड सरकार के अनुदान से निर्मित दो मंजिला भवन का शनिवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो उपस्थित रहीं।

फीता काटकर भवन का उद्घाटन किए जाने के बाद विधायक ने कहा कि नया भवन बनने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने अपने संबोधन में आश्वस्त किया कि वे ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के इस महाविद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग करेंगी। मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नए भवन को छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, सीनेट सदस्य डॉ. जेके सिंह, झामुमो के केंद्रीय सदस्य चारूचांद किस्कू, ओमप्रकाश लायेक, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, छात्र नेता सुदामा हेम्ब्रम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्राओं ने आकर्षक नृत्य के साथ अतिथियों का स्वागत किया।

 

Share This Article