सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ 

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ 

चांडिल, 28 जुलाई : पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी पर क्षेत्र के शिवालयों में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। शिवालयों में भक्तों की आस्था देखने लायक है। सोमवार तड़के से ही श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के दर्शन पूजन और जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध नजर आ रहे हैं। लंबी लंबी कारों पर लोग हर हर महादेव, बोल बम और ओम नमः शिवाय की जयकारे लग रहे थे। चांडिल प्रखंड के जयदा स्थित ऐतिहासिक बूढ़ा बाबा शिव मंदिर और दलमा पहाड़ की चोटी में स्थित गुफा बाबा मंदिर में भक्तों का जन सैलाब देखा गया। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन पूजन और जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्था की है।

शिवालयों में जलाभिषेक के साथ हो रहा है रुद्राभिषेक

सोमवारी पर क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक भी किया जा रहा है। फदलोगोड़ा स्थित वनदेवी काली मंदिर परिसर में स्थित शिवालय में पवित्र सावन माह के दौरान प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जा रहा है। सोमवार को यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक में शामिल हुए। सोमवारी पर शिवालयों में भक्तों के लिए प्रसाद और भोग का वितरण किया जा रहा है। सावन का तीसरा सोमवार भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह माना जाता है कि इस दिन की गई पूजा से विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Share This Article