सरायकेला-खरसावां जिले में 12 थाना के प्रभारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए प्रभारी

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

 

 

सरायकेला, 01 जून : सरायकेला-खरसावां जिले में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया है। जारी आदेश के अनुसार कुल 12 पुलिस अवर निरीक्षकों (पुअनि) को विभिन्न थाना एवं ओपी में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला सूची के अनुसार खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार को चौका थाना का प्रभारी बनाया गया है, जबकि साइबर अपराध थाना में पदस्थापित वरुण यादव को ईचागढ़ थाना की कमान सौंपी गई है। सरायकेला थाना में कार्यरत रविकांत परासर को आरआईटी थाना प्रभारी तथा राहुल कुमार सिंह को खरसावां थाना प्रभारी बनाया गया है।

आदित्यपुर थाना में पदस्थापित सतीश वर्णवाल को दलभंगा ओपी प्रभारी बनाया गया है। वहीं दलभंगा ओपी प्रभारी रविंद्र मुंडा को कुचाई थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। कु चा ई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा का तबादला कांड़्रा थाना में किया गया है।

चांडिल थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ को नीमडीह थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी को चांडिल थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो को साइबर थाना, सरायकेला में पदस्थापित किया गया है।

इसी प्रकार चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार का तबादला गम्हरिया थाना में किया गया है, जबकि आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह को खरसावां थाना में पदस्थापित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इस आदेश को जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापित अधिकारियों को शीघ्र ही अपने-अपने कार्यस्थलों पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article