गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ दिल्ली पहुंचा JMM की सरायकेला-खरसावां टीम, CM हेमंत सोरेन से मिली स्वास्थ्य जानकारी

Manbhum Updates
2 Min Read

गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ दिल्ली पहुंचा JMM की सरायकेला-खरसावां टीम, CM हेमंत सोरेन से मिली स्वास्थ्य जानकारी

सरायकेला-खरसावां, 06 जुलाई 2025: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन (गुरुजी) के स्वास्थ्य की जानकारी लेने दिल्ली स्थित गंगाराम हॉस्पिटल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सरायकेला-खरसावां जिला के प्रतिनिधिमंडल पहुंचे। इस मौके पर उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरुजी की चिकित्सा स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई।

प्रतिनिधिमंडल में ईचागढ़ विधायक सबिता महतो, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश माहली, जिलाध्यक्ष डॉ सुभेन्दु महतो, गणेश चौधरी सहित कई स्थानीय नेता व पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान सभी ने गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनके संघर्षमयी जीवन को झारखंड के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि गुरुजी की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। उन्होंने सभी शुभचिंतकों से प्रार्थना करने की अपील की।

प्रतिनिधिमंडल ने गुरुजी के स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से सामूहिक प्रार्थना की और विश्वास जताया कि जल्द ही वे पूरी तरह स्वस्थ होकर झारखंड लौटेंगे और एक बार फिर जनसेवा के कार्य में सक्रिय होंगे।

गौरतलब है कि गुरुजी झारखंड आंदोलन के शीर्ष नेता रहे हैं और आज भी राज्य के लोगों के बीच संघर्ष, नेतृत्व और पहचान के प्रतीक माने जाते हैं।

ManbhumUpdates.com परिवार की ओर से हम सब गुरुजी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

Share This Article