गुमशुदा महिला को लेकर परिजनों की अपील – सहयोग की आवश्यकता

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

गुमशुदा महिला को लेकर परिजनों की अपील – सहयोग की आवश्यकता

जमशेदपुर, 5 जुलाई : जमशेदपुर के निर्मल नगर, होम पाइप इलाके की एक महिला पूर्णिमा मांझी आज सुबह से अपने घर से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, वे सुबह अचानक घर से निकलीं और उसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं चल पाया है।

गुमशुदगी की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने उन्हें सभी संभावित स्थानों पर तलाशने की कोशिश की, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। बेहद चिंतित परिजनों ने आम जनता से सहयोग की अपील की है।

अगर किसी ने पूर्णिमा मांझी को कहीं देखा हो या उनकी कोई सूचना हो, तो कृपया तुरंत मोबाइल नंबर 8434387063 अथवा 6202357144 में सूचना दे।

परिजनों का कहना है कि आपके एक प्रयास से एक परिवार को राहत मिल सकती है और उनकी मां, बहन या पत्नी उन्हें सुरक्षित मिल सकती हैं।

समाजहित में यह सूचना अधिक से अधिक साझा करें। यह सूचना जनहित में जारी की गई है।

Share This Article