नीमडीह में नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने संभाला प्रभार

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

नीमडीह में नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने संभाला प्रभार

नीमडीह, 07 जनवरी : सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड में नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ) मिथलेश कुमार शर्मा ने बुधवार को औपचारिक रूप से अपना प्रभार ग्रहण किया। उन्होंने यह प्रभार प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्राप्त किया, जो अब तक अपने मुख्य दायित्वों के साथ-साथ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

प्रभार ग्रहण के अवसर पर संबंधित कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे। श्री शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित करना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने विभागीय कर्मियों से समन्वय स्थापित कर सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की बात कही।

Share This Article