ईसीसी लीजेंड लीग सीजन 4 का खिताब मां तारा स्पोटिंग के नाम

चांडिल, 08 मार्च : चांडिल स्टेशन के समीप उगडीह क्रिकेट मैदान में आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट ईसीसी लीजेंड लीग सीजन 4 का फाइनल मुकाबला रविवार को मां तारा स्पोर्टिंग और रौनक सपोर्टिंग टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मां तारा सपोर्टिंग की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए रौनक सपोर्टिंग ने निर्धारित 12 ओवरों में 120 रन बनाकर प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने 121 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मां तारा स्पोर्टिंग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11.2 ओवर में 124 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट की विजेता बन गई। टीम की ओर से कप्तान छुटू मोदक ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए 28 गेंदों में 62 रन बनाए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
इसके पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन समाजसेवी राकेश वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत रूप से किया। मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 60 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 40 हजार रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।



