श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) का आठवां महा रक्तदान शिविर में 1378 यूनिट रक्त संग्रह

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) का आठवां महा रक्तदान शिविर में 1378 यूनिट रक्त संग्रह

आदित्यपुर, 22 फरवरी : सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा सुवर्णरेखा भवन (विकास भवन), आकाशवाणी चौक के समीप आठवां महा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड सेंटर, वॉलिंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन तथा स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के सहयोग से किया गया। सुबह 8 से शाम 6 बजे तक चले इस शिविर में कुल 1378 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

 

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मंडली के 650 से अधिक सक्रिय सदस्यों के प्रयास से यह उपलब्धि हासिल हुई। शिविर में चांडिल, चाकुलिया, बोड़ाम, झारग्राम और घाटशिला सहित विभिन्न क्षेत्रों से रक्तदाता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान 2500 से अधिक श्रद्धालुओं के बीच बाबा का महाप्रसाद भी वितरित किया गया।

 

मंडली के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और निस्वार्थ समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में मंडली के संरक्षक, सचिव उज्ज्वल घोष, अध्यक्ष राजेश चंचरा, उपाध्यक्ष पंकज रामा, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा सहित कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंडली ने जानकारी दी कि अगला 79वां रक्तदान शिविर 1 मार्च को चांडिल स्थित डाक बंगला परिसर में एमजीएम ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

Share This Article