ईंट भट्ठा कारोबारी से उग्रवादी संगठन ने मांगी रंगदारी, पुलिस जांच शुरू

Manbhum Updates
1 Min Read

रांची, 19 अप्रैल : राजधानी के ओरमांझी थाना इलाके में ईंट भट्ठा कारोबारी विजय साहू से रंगदारी मांगे जाने की खबर सामने आई है। रंगदारी उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के नाम से मांगी गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रंगदारी नहीं देने पर फौजी कार्रवाई करने की धमकी दी गयी है, इस मामले में ओरमांझी थाना में एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

एफआईआर में कहा गया है कि रंगदारी मांगनेवाले ने कहा है कि यदि 10 लाख की रंगदारी नहीं दोगे तो इलाके में काम करना मुश्किल हो जायेगा, पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

Share This Article