जमीन विवाद में हुई थी महिला की हत्या, अपराधी गिरफ्तार

Manbhum Updates
1 Min Read

रांची, 19 अप्रैल : जिले के तमाड़ में 16 अप्रैल की रात को हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस कांड के खुलासे के नजदीक पहुंच गई है।पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किये गए अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार जमीन विवाद में महिला की हत्या की गयी थी। हत्या किए जाने के बाद से ही पुलिस हत्याकांड में शामिल अपराधी की गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई थी। सम्भवतः जल्द ही पुलिस इस पूरे मामले का पटाक्षेप करेगी।

Share This Article