आंचलिक प्रीमियर लीग सीजन–3 का भव्य आगाज, मंगलवार को होगा फाइनल मुकाबला

नीमडीह, 15 फरवरी : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के झिमडी स्थित सोना डूंगरी स्टेडियम में रविवार को आंचलिक प्रीमियर लीग सीजन–3 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन के साथ ही पूरे क्षेत्र में खेल उत्साह का माहौल देखने को मिला। तीन दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं।
आयोजन लगातार तीसरे वर्ष किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए दमदार प्रदर्शन करेंगे।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। साथ ही खेल प्रेमियों को भी बेहतर खेल देखने का मौका मिलेगा।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। विजेता एवं उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
मौके पर अश्विनी महतो,विकी सिंह राजपूत, गौरी शंकर सेन, सुदामा महतो, चिरंजीत महतो, चित्त महतो, सरकार महतो, दीपू कुमार, सर्वोसची महतो, जितेन मंडल, क्षतिश कुमार, पहाड़ सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



