जिला क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने के लिए चलाया जा रहा है प्री कल्टीवेशन ड्राइव

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जिला क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने के लिए चलाया जा रहा है प्री कल्टीवेशन ड्राइव

सरायकेला, 03 नवंबर : सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस द्वारा जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से अफीम की अवैध खेती की रोकथाम तथा वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु आमजन को जागरूक किया जा रहा है ।

इस अभियान के तहत सोमवार को कांड्रा थानांतर्गत उदयपुर, कलहजोर, हटनाडा और सरदाबेरा गांव में कुचाई थाना अंतर्गत कुचाई बाजार में, दलभंगा ओपी अंतर्गत जोजोहातु चौक में, खरसावां थानांतर्गत मोहनबेडा गांव में स्थानीय ग्रामीणों को और ईचागढ़ थाना अंतर्गत एएन +2 उच्च विद्यालय, पिलिद में छात्र/छात्राओं को अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारी के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों/छात्र/छात्राओं को स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा जागरूकता अभियान के दौरान उपस्थित लोगो/ छात्र/छात्राओं को अफीम की खेती नही करने का शपथ दिलाया गया। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को आपातकालिन किसी भी सहायता के लिए डायल-112 के बारे में भी जानकारी दिया गया।

Share This Article