पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

नीमडीह, 22 जनवरी : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं ईचागढ़ के पूर्व विधायक स्वर्गीय सुधीर महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए नीमडीह के पूड़ीयारा गांव में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व JMM प्रखंड अध्यक्ष सचिव गोप ने किया।
इस अवसर पर सचिव गोप ने स्व. सुधीर महतो के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे जीवन भर गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे। उनकी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की सेवा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद परिवारों के बीच कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें राहत मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अन्य लोगों ने भी स्व. सुधीर महतो के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर मंगल मांझी, हरिचरण महतो, शरत मंडल, उदय कृष्ण महतो सहित अन्य गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि स्व. सुधीर महतो की स्मृति में आगे भी इस तरह के सामाजिक कार्य निरंतर किए जाएंगे। इस मौके पर “जय झारखंड ” “शहीद निर्मल महतो अमर रहे” “स्वर्गीय सुधीर महतो अमर रहे” “झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद” विधायक सविता महतो जिंदाबाद” के नारे लगाए गए।
मौके पर मंगल मांझी, हरीचरण महतो,कोषाध्यक्ष, शरत मंडल, उदय कृष्ण महतो उपस्थित थे



