फुरीदा वृद्धाश्रम में मासिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 40 बुजुर्गों की हुई जांच व उपचार

Manbhum Updates
1 Min Read

सरायकेला, 21 अप्रैल : जिले के फुरीदा स्थित वृद्धाश्रम में मंगलवार को मासिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयुष सीएचओ के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में कुल 40 वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
शिविर के दौरान मुख्य रूप से ब्लड शुगर एवं उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) की जांच की गई। जांच के बाद सभी लाभार्थियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार दवाइयों का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सा दल में डॉ. मोनालिशा, डॉ. सोनाली के साथ 4 सहिया एवं 5 योग प्रशिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। टीम ने बुजुर्गों को संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, समय पर दवा सेवन करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। साथ ही दैनिक जीवन में योग एवं व्यायाम को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि इस प्रकार के शिविरों का नियमित आयोजन कर वृद्धजनों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।

Share This Article