कुणाल षाड़ंगी ने जमशेदपुर के दर्जनों पूजा पंडालों का किया उद्घाटन, कहा – “पहले अपने भीतर के महिषासुर का वध करें”

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

कुणाल षाड़ंगी ने जमशेदपुर के दर्जनों पूजा पंडालों का किया उद्घाटन, कहा – “पहले अपने भीतर के महिषासुर का वध करें”

जमशेदपुर, 29 सितंबर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दुर्गा पूजा के अवसर पर रविवार को शहर के विभिन्न इलाकों में आयोजित दर्जनों पूजा पंडालों का उद्घाटन किया।

इस दौरान उन्होंने सरजमदा, एग्रिको, सिद्धगोड़ा, टेल्को, कदमा, गम्हरिया, सोनारी, परसुडीह, सुंदरनगर, भुईयाडीह, गोविंदपुर, बर्मामाइंस, भालूबासा समेत कई पूजा पंडालों में पहुँचकर श्रद्धालुओं के बीच माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया और लोगों को संबोधित किया।

अपने संदेश में कुणाल षाड़ंगी ने कहा, “माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक प्रस्तुत किया था। हमें भी सबसे पहले अपने अंदर छिपे महिषासुर – यानी बुरी सोच, नकारात्मक विचार और गलत प्रवृत्तियों को खत्म करने का संकल्प लेना होगा।”

युवाओं से विशेष अपील करते हुए उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर समाज और शहर को बेहतर बनाने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि अगर युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़े तो जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरा राज्य और देश नई ऊँचाइयों को छू सकता है।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी जमशेदपुरवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ दीं और नगर में शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Share This Article