प्रखंड संसाधन केंद्र नीमडीह व चांडिल में जन्म पंजीकरण शिविर आयोजित

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

प्रखंड संसाधन केंद्र नीमडीह व चांडिल में जन्म पंजीकरण शिविर आयोजित

चांडिल/नीमडीह, 03 नवम्बर : प्रखंड संसाधन केंद्र नीमडीह तथा चांडिल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जन्म प्रमाणपत्र पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। दोनों शिविरों का उद्देश्य जन्म प्रमाणपत्र से वंचित बच्चों के आवेदन लेना और लोगों को जन्म प्रमाणपत्र के कानूनी व सामाजिक महत्व के बारे में जागरूक करना था, ताकि कोई भी बच्चा सरकारी योजनाओं व सुविधाओं से वंचित न रहे।

नीमडीह शिविर में स्थानीय लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए और पीएलवी शुभंकर महतो ने कहा कि जन्म पंजीकरण केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। उपस्थित लोगों ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार व जिला प्रशासन के प्रयास की सराहना की। इस शिविर में बीईओ रविशंकर महतो, बीपीओ मनोज कुमार महतो, पीएलवी स्नेहलता महतो, अम्बुज गोप, साधन महतो, सुकरंजन कुमार, रमेश चन्द्र अहीर आदि उपस्थित रहे।

चांडिल (प्रखंड संसाधन केंद्र) में भी छूटे हुए बच्चों के लिए आवेदन लिए गए; यहाँ प्रखंड जिला प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह के साथ पीएलवी भूपेन चंद्र महतो, मोहम्मद रमजान अंसारी, राजकुमार महतो, अरुण कुमार महतो, विष्णु महतो, बंदना महतो, नेहा कुमारी और शबनम खातून तथा ग्रामीण व शिक्षक मौजूद थे।

दोनों स्थानों पर शिविर सफल रहे और अनेक बच्चों के पंजीकरण के लिए आवेदन जमा हुए, जिससे उनकी पहचान और सरकारी लाभ सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Share This Article