घाटशिला उपचुनाव : इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में जुटे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर/घाटशिला, 02 नवम्बर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूरी ताकत झोंक दी है। वे पिछले कुछ दिनों से घाटशिला में कैंप कर लगातार विभिन्न पंचायतों और गांवों का दौरा कर रहे हैं।
बन्ना गुप्ता समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और लोगों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता स्वर्गीय रामदास दा के योगदान को याद करते हुए उनके छोटे भाई सोमेश चंद्र सोरेन को विधानसभा भेजकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देगी।
गौरतलब है कि घाटशिला उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन मैदान में हैं, जबकि एनडीए ने भाजपा के बाबूलाल सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।



