ईवीएम वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

जमशेदपुर, 27 अगस्त : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने गुरुवार को जमशेदपुर सदर प्रखंड के कीताडीह स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुपालन की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह समेत विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उपायुक्त ने वेयर हाउस में प्रवेश एवं निकास की निगरानी, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति तथा सुरक्षा से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित और निर्धारित मानकों के अनुरूप रख-रखाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा और निगरानी में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी उपकरणों की नियमित जांच करने तथा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा।

Share This Article