जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेला आयोजित, 188 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार मेला आयोजित, 188 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

सरायकेला, 09 जनवरी : सरायकेला-खरसावां जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला नियोजनालय परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोजगार की तलाश कर रहे युवक-युवतियों ने भाग लिया।

इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार मेले में कुल 15 प्रतिष्ठित संस्थानों ने भाग लिया। इन संस्थानों द्वारा रोबोट इंजीनियर, टर्निंग ऑपरेटर, फिटर, एचएमसी/वीएमसी ऑपरेटर, मेंटेनेंस इंजीनियर, क्वालिटी इंजीनियर, सेल्समैन, टेलीकॉलर, ऑटोमोबाइल मैकेनिक, वेल्डर, सेफ्टी सुपरवाइजर, लाइन इंस्पेक्टर, क्रेन ऑपरेटर, स्टोर कीपर, सिक्योरिटी गार्ड एवं ड्राइवर सहित विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया की गई।

मेले के दौरान सरायकेला-खरसावां एवं जमशेदपुर में नियुक्ति हेतु कुल 188 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा नियमित रूप से रोजगार मेला एवं भर्ती कैंप आयोजित किए जाते हैं, जिनकी प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होती है। उन्होंने जिले के युवाओं से अपील की कि वे भविष्य में भी अधिक से अधिक संख्या में ऐसे आयोजनों में भाग लेकर रोजगार के अवसर प्राप्त करें।

रोजगार मेला में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार तोपनो, वाईपी रवि प्रकाश सिंह, जिला नियोजनालय के कर्मी एवं विभिन्न संस्थानों के एचआर मैनेजर उपस्थित रहे।

Share This Article