चांडिल, 15 अप्रैल : प्रथम वैशाख के शुभ अवसर पर बुधवार को शिक्षित बेरोजगार टेंपू एसोसिएशन, चांडिल अनुमंडल के द्वारा चांडिल गोलचक्कर में सेवा भावना के तहत प्याऊ (पानी सेवा केंद्र) की शुरुआत की गई।
इस पुनीत कार्य का शुभारंभ टेंपू संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता आकाश महतो ने किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं आम जनों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर टेंपू संघ के मनबोध महतो, अश्विनी महतो, रामकृष्ण प्रमाणिक, यमुना कुम्हार, बिहारी भाई, प्रवीण चौधरी, निर्मल महतो आदि उपस्थित थें।