संविधान दिवस पर नीमडीह और ईचागढ़ में दी गई मौलिक अधिकारों की जानकारी

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

संविधान दिवस पर नीमडीह और ईचागढ़ में दी गई मौलिक अधिकारों की जानकारी

चांडिल, 26 नवंबर : संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) सरायकेला-खरसावां की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नीमडीह प्रखंड के गौरडीह में आयोजित शिविर में प्राधिकार के पीएलवी शुभंकर महतो ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनों, मौलिक अधिकारों तथा कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पीएलवी शुभंकर महतो ने कहा कि मौलिक अधिकार हमारी ढाल की तरह हमें संरक्षण देते हैं और हमारे अधिकारों की रक्षा करते हैं, वहीं मौलिक कर्तव्य हमें अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का बोध कराते हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता पाने का अधिकार देता है और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना पड़ता।

शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीणों के बीच कानूनी पुस्तिका और पर्चियों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में पीएलवी अम्बुज गोप, साधन महतो, सुकरंजन कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

वहीं दूसरी और ईचागढ़ प्रखंड के पातकुम पंचायत भवन में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने संविधान की मूल भावना को बनाए रखने और अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पातकुम पंचायत के मुखिया राखोहरि सिंह मुंडा, PLV कार्तिक गोप, तुष्ट रानी मंडल, लाल सिंह मुंडा, शैलेश्वर मंडल, सनातन महतो, लखी लायेक समेत कई ग्रामीण शामिल रहे। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि संविधान ही देश की सबसे बड़ी ताकत है और नागरिकों को इसके प्रति जागरूक होना जरूरी है।

Share This Article