पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीनिवास रामानुजन जयंती मनाई गई

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में श्रीनिवास रामानुजन जयंती मनाई गई

गणितीय प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित की गई

चांडिल, 22 दिसंबर : चांडिल प्रखंड के खूंटी स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ने श्रीनिवास रामानुजन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों के लिए गणित आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

शिशु वर्ग में उल्टी गिनती खेल, पहाड़ा प्रतियोगिता, प्रश्न मंच तथा गणितीय खेल आयोजित किए गए।

बाल वर्ग में प्रश्न मंच प्रतियोगिता, क्विज, मॉडल प्रदर्शन सहित गणित के विभिन्न कार्यक्रम संपन्न हुए। वहीं शिशु वाटिका वर्ग के विद्यार्थियों के लिए गणितीय आकृतियों में रंग भरने एवं पहाड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

सभी वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय में गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन परिचय एवं उनके योगदान पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान श्रीनिवास रामानुजन के जीवन, उनके महान योगदान एवं गणित के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम का मंच संचालन गणित आचार्य भास्कर महतो ने किया, धन्यवाद ज्ञापन कालीचरण महतो द्वारा किया गया, जबकि पुरस्कार वितरण का कार्य संजय साहू ने संपन्न कराया।

Share This Article