शिविर में 92 यूनिट रक्त संग्रह, 18 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान
चांडिल, 31 मई : श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) की ओर से मई महीने में चार रविवार चार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। महीने के अंतिम रविवार को ट्रस्ट की ओर से अब तक का 83वां और इस वर्ष का 9वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
चांडिल ब्रांच द्वारा चांडिल डाक बंगला परिसर में शिविर का आयोजन एमजीएम ब्लड सेंटर के सहयोग से की गई। तपती धूप और प्रचंड गर्मी के बीच मंडली अध्यक्ष जयदेव बैनर्जी के मार्गदर्शन में शिविर में कूल 92 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर में कूल 18 रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किए।
शिविर में एमजीएम ब्लड सेंटर के डॉ ईए सोरेन, संजय कुमार, राघव कुमार के साथ तकनीशियन उपस्थित थे।मंडली अध्यक्ष जयदेव बनर्जी और समाजसेवी मनीष महतो के संरक्षण में शिविर का आयोजन सुबह 9 से 5 बजे शाम तक की गई। बताया गया कि चांडिल ब्रांच का अगला रक्तदान शिविर 30 अगस्त रविवार को डाक बंगला परिसर चांडिल में आयोजित होगी।