यशपुर में श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) का 63वां रक्तदान शिविर सम्पन्न, 44 यूनिट रक्त संग्रहित

Manbhum Updates
2 Min Read

यशपुर में श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) का 63वां रक्तदान शिविर सम्पन्न, 44 यूनिट रक्त संग्रहित

ग्रामीण युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से हुआ आयोजन, अगला शिविर 10 अगस्त को रांची में

सरायकेला, 03 अगस्त : सामाजिक सेवा के लिए जानी जाने वाली संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) ने रविवार को अपने 63वें और इस वर्ष के 13वें रक्तदान शिविर का सफल आयोजन यशपुर पंचायत सचिवालय, प्रखंड गम्हरिया में किया। यह पहला अवसर था जब मंडली ने यशपुर पंचायत क्षेत्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया।

इस शिविर का उद्देश्य गांव के युवाओं को सामाजिक कार्यों की ओर प्रेरित करना और रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम यशपुर पंचायत की मुखिया पार्वती सरदार, समाजसेवी बबलू प्रधान और राजकुमार नायक के संरक्षण में आयोजित हुआ। शिविर में ब्रम्हानंद ब्लड सेंटर की टीम की मदद से कुल 44 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक सह संरक्षक के साथ-साथ क्षेत्र के कई गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें राजेश महतो, श्यामा पदो गोराई, दिनेश हांसदा, बैदू महतो, दिलीप महतो, राजेश कुमार महतो, पंकज कुमार गोराई प्रमुख थे।

वहीं मंडली की ओर से उपाध्यक्ष पंकज कुमार रामा, मंटू सिंह मोदक, प्रकाश प्रधान, आशुतोष प्रधान, बिस्वजीत प्रामाणिक, विष्णु दास, बीबी लाल पाल, मिलन बेरा, देव प्रकाश गोराई, सुनिया नायक, शेखर शर्मा, रतन सिंह मुंडा, देवब्रत सिंह कुशवाहा, अजय कुमार समेत कई सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

मंडली के आगामी शिविर की घोषणा भी मौके पर की गई। अगला रक्तदान शिविर 10 अगस्त को सदर अस्पताल, रांची में आयोजित किया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने मंडली की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट : ManbhumUpdates.com

Share This Article