भादुडीह पंचायत के बडालाखा में ग्राम सभा, 4 एकड़ पर बृहत तालाब निर्माण का फैसला

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

भादुडीह पंचायत के बडालाखा में ग्राम सभा, 4 एकड़ पर बृहत तालाब निर्माण का फैसला

चांडिल, 26 नवंबर : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल प्रखंड के भादुडीह पंचायत स्थित बडालाखा गांव में पानी की किल्लत को लेकर ग्राम प्रधान कृष्णा मार्डी की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती जल समस्या और सिंचाई संकट को देखते हुए सभा में व्यापक चर्चा हुई।

बैठक के दौरान सभी ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से लगभग 4 एकड़ परती भूमि पर ग्रामीण योगदान से बृहत तालाब निर्माण का प्रस्ताव पारित किया। ग्रामीणों का मानना है कि तालाब बन जाने से किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी वहीं मवेशियों के लिए पेयजल की समस्या दूर होगी। इसके साथ ही ग्रामीणों को मत्स्य पालन के माध्यम से स्वरोजगार का नया अवसर प्राप्त होगा।

ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से पानी की कमी के कारण खेती प्रभावित हो रही है। ऐसे में सामूहिक प्रयास से तालाब निर्माण होने से गांव की जल समस्या को काफी हद तक कम करेगा। मौके पर ग्राम प्रधान कृष्णा मार्डी ने कहा कि ग्रामीणों की एकजुटता से शुरू होने वाला यह तालाब निर्माण कार्य गांव के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

बैठक में प्रमुख रूप से कृष्णा पद मार्डी, सुबोध टुडू, रतन टुडू, अरुण कुमार टुडू, भूकुल हेम्ब्रम, गुरा राम मार्डी, धनंजय हेम्ब्रम, भूषण हांसदा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण। उपस्थित थे।

Share This Article