आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ खूंटी कचहरी मैदान में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम

Manbhum Updates
2 Min Read

आत्मविश्वास, उत्साह और देश प्रेम की ऊर्जा के साथ खूंटी कचहरी मैदान में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम

संवाददाता खूंटी, 13 अगस्त : 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस 2025 के मौके पर कचहरी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम झंडोतोलन, राष्ट्रगान एवं परेड निरीक्षण कार्यक्रम की अंतिम तैयारियों का उपायुक्त आर. रॉनिटा एवं पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने संयुक्त रूप से जायजा लिया।

इस दौरान स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त ने झंडोत्तोलन किया एवं संयुक्त रूप से उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।

इसके पश्चात उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड में भाग ले रहे प्लाटून का उत्साहवर्धन करते हुए 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ परेड करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के बैठने की उचित व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों का भी जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रातः 8 बजे से विभिन्न सरकारी कार्यालयों में एवं प्रातः 9 बजे से कचहरी मैदान में मुख्य कार्यक्रम ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, परेड समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Share This Article