चांडिल बाजार से चोरी गई बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

MANBHUM UPDATES
2 Min Read

चांडिल बाजार से चोरी गई बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

चांडिल, 11 जुलाई : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी गई बाइक बरामद कर ली है। साथ ही चोरी की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, विगत दिनों चांडिल बाजार से मिलन प्रमाणिक की हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। मिलन प्रमाणिक ने इस संबंध में चांडिल थाना में शिकायत दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

वहीं, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चांडिल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। छापेमारी करते हुए पुलिस ने चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली तथा घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में चंदन बागती उर्फ चंदू बागती (19 वर्ष) तथा शिवा सरदार (20 वर्ष) शामिल हैं। दोनों आरोपी बागुनहातु, डी-ब्लॉक, रोड संख्या-07, थाना सिदगोड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Share This Article