खनन विभाग का एक्शन : चांडिल व कपाली में औचक निरीक्षण, दो हाइवा अवैध खनन सामग्री के साथ जब्त

चांडिल, 09 सितंबर : सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त के निर्देश पर मंगलवार को जिले के चांडिल थाना और कपाली ओपी क्षेत्र में जिला खान निरीक्षक समीर ओझा के नेतृत्व में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में चांडिल एवं कपाली पुलिस भी शामिल रहा। इस 8 संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर कई खनिज लदे वाहनों की जांच की गई।

इस दौरान कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत पुड़ीसिली (गौरी-सापड़ा) इलाके में कार्रवाई करते हुए दो हाइवा वाहन जब्त किए गए, इनमें एक वाहन (संख्या JH05BK 8724) से अवैध पत्थर खनिज और दूसरे वाहन (संख्या JH01BK 7176) से अवैध बालू का परिवहन किया जा रहा था। दोनों वाहनों को थाने में सुपुर्द कर दिया गया है।




