चौका में मनसा मंगल का जीवंत मंचन देखकर भावभोर हो उठे दर्शक

Manbhum Updates
2 Min Read

चौका में मनसा मंगल का जीवंत मंचन देखकर भावभोर हो उठे दर्शक


चांडिल, 09 सितंबर : चांडिल प्रखंड के चौका में मनसा मंगल नाटक का जीवंत मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। देर रात तक चले बांग्ला नाटक ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। नाटक के समाप्ति तक दर्शक डटे रहे और देवी के महिमा मंचन का आनंद उठाया। चौका में सोमवार को मां मनसा पूजा के उपलक्ष्य पर मनसा मंगल का आयोजन किया गया था।

पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने दी प्रस्तुति
सोमवार की रात दस बजे से प्रारंभ हुए मनसा मंगल नाटक देखने के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु चौका पहुंचे थे। मां मनसा देवी मंदिर के बाहर हुए मनसा मंगल का जीवंत अभिनय करने के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम से कलाकारों का दल चौका पहुंचे थे। चौका में मनसा मंगल का आयोजन 25 अगस्त को होना था। उस समय लगातार हो रही बारिश के कारण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।

अपने अभिनय से खूब बटोरी ताली
मनसा मंगल के अभिनय के दौरान उपस्थित दर्शक खासकर महिलाएं चांद सौदागर की पुत्रवधु बेहुला की भक्ति और दृढ़ संकल्प देखकर प्रभावित हुई। अपने पति लखिंद्र को पुनर्जीवित करने के लिए अदम्य साहस के साथ यात्रा पर निकलने का दृष्य देखकर दर्शकों के आंखें में आंसू झलकने लगे थे। वहीं नाटक के प्रमुख किरदार झालू-मालू ने अपने अभिनव से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

 

मनसा पूजा की धूम बरकरार

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में सांपों की देवी मां मनसा पूजा की धूम बरकरार है। अनुमंडल क्षेत्र के चारों ओर पूजोत्सव को लेकर उल्लास का माहौल है। जगह-जगह जांत, झापान और मनसा मंगल का आयोजन किया जा रहा है। सांपों की देवी मां मनसा की पूजा जगह-जगह जांत, झापान और मनसा मंगल पाठ का आयोजन किया जा रहा है। कहीं- कहीं जहरीले सांपों का आकर्षक करतब दिखाए जा रहे हैं।

Share This Article