विश्व आदिवासी दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर चौक और ब्रिज का नामकरण

चांडिल, 9 अगस्त : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चांडिल अनुमंडल के गांगुडीह स्थित स्वर्णरेखा नदी पर बने नव-निर्मित चांडिल बाईपास ब्रिज का नामकरण भूमिज विद्रोह के महानायक गंगा नारायण सिंह के नाम पर किया गया। वहीं, गांगुडीह पुनर्वास चौक को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा चौक के नाम से नामित किया गया।
ग्रामसभा और आदिवासी भूमिज-मुंडा युवा संगठन, चांडिल अनुमंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना के बाद औपचारिक रूप से नामपट्टिका स्थापित की गई। आयोजकों ने बताया कि आने वाले समय में इन स्थानों पर शहीदों की आदमकद प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान बोनू सिंह सरदार, रविन्द्र सरदार, बुका सिंह, रोसोराज सिंह, सुबोध सिंह मुंडा, जयनाथ सिंह भूमिज, श्रवण सिंह मुंडा, जितु सिंह मुंडा, राधेश्याम सिंह सरदार, पूर्णशशि सिंह मुंडा, भूषण सिंह सरदार, शुशेन सिंह सरदार, जय सिंह सरदार, विक्रम सिंह मुंडा, महेश, दुलाल, घटेल, रासु सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।



