ईचागढ़ में निकला भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे छात्र-छात्राएं

Manbhum Updates
1 Min Read

ईचागढ़ में निकला भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे छात्र-छात्राएं

चांडिल/ईचागढ़, 13 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत ईचागढ़ मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राएं, भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक देशभक्ति के जोश में सराबोर दिखे। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

भाजपा जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई की अगुवाई में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता भूषण मुर्मू, मंडल अध्यक्ष फटीक गोराई, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मनोरंजन महतो, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शिशिर प्रमाणिक, अनिल सिन्हा, सुभाष दत्त, गंगा सागर पॉल, मनोहर दास समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलाम किया और भारत माता की जय के नारे लगाए।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मधुसूदन गोराई ने कहा, “तिरंगा हमारी एकता, सम्मान और स्वतंत्रता का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करना है। जब हर घर पर तिरंगा लहराएगा, तभी देश की असली शक्ति का एहसास होगा।”

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा और स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया।

Share This Article