सरायकेला में फुल ड्रेस परेड संपन्न, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में

Manbhum Updates
2 Min Read

सरायकेला में फुल ड्रेस परेड संपन्न, स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में

सरायकेला, 13 अगस्त: 79वें स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिले में उत्साह और गरिमा के साथ मनाने की तैयारी जोरों पर है। बुधवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में फुल ड्रेस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने परेड का निरीक्षण कर तिरंगे को सलामी दी।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को समारोह की व्यवस्थाएं और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौसम को देखते हुए एहतियाती उपाय, मैदान समतलीकरण, वाटरप्रूफ स्टॉल और वाहन पार्किंग की व्यवस्था शीघ्र पूरी करने पर जोर दिया।

परेड में जिला सशस्त्र बल की दो टुकड़ियां, सीआरपीएफ की एक टुकड़ी, गृह रक्षा वाहिनी की एक टुकड़ी, केजीबीवी सरायकेला, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय और एन.आर. स्कूल सरायकेला की एक-एक टुकड़ी शामिल रही।

पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत ने परेड में सम्मिलित सभी दलों की सराहना करते हुए कहा कि “स्वतंत्रता दिवस का आयोजन सभी की सहभागिता और अनुशासन से ही भव्य बनता है। कदम से कदम मिलाकर इस पर्व को गरिमापूर्ण ढंग से मनाएं।”

इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, गोपनीय प्रभारी अनिल टूडू सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article