चांडिल : कांग्रेस नेता राजू चौधरी का अंतिम संस्कार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने दी श्रद्धांजलि
चांडिल, 13 अगस्त : कांग्रेस पार्टी के सरायकेला-खरसावां जिला महासचिव राजू चौधरी के अंतिम संस्कार में बुधवार को पार्टी और क्षेत्र के अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रांची के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय विशेष रूप से शामिल हुए और दिवंगत नेता के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।




