कौशल पारिस्थितिकी तंत्र सुदृढ़ करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

कौशल पारिस्थितिकी तंत्र सुदृढ़ करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

सरायकेला, 17 नवंबर : ऑटो क्लस्टर, आदित्यपुर में “कौशल पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करना एवं उद्योग सहभागिता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं के कौशल उन्नयन, रोजगार उपलब्धता और स्थानीय उद्योग–संस्थान समन्वय को मजबूत बनाना था।

विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीकी जरूरतों, उद्योग आधारित कौशल मांग और रोजगार संभावनाओं से संबंधित अपने विचार साझा किए। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्रशिक्षण केंद्र, महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक और आईटीआई उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराएँ और युवाओं को औद्योगिक परिसरों का भ्रमण कराया जाए। उन्होंने नियमित प्लेसमेंट कैंप कराने पर भी जोर दिया।

कार्यशाला के दौरान विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण गुणवत्ता, तकनीकी उन्नयन, रोजगार मेले और युवाओं की तैनाती जैसी जरूरतों पर सुझाव दिए। उपायुक्त ने सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि उद्योग–प्रशासन साझेदारी को और मजबूत कर जिले में बेहतर कौशल और रोजगार पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया जाएगा।

कार्यक्रम में श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक टोपनो तथा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article