उपायुक्त ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा प्रबंधन की ली विस्तृत समीक्षा

MANBHUM UPDATES
1 Min Read

उपायुक्त ने किया ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा प्रबंधन की ली विस्तृत समीक्षा

सरायकेला, 26 नवंबर : जिले के समुदायिक भवन परिसर स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण उपायुक्त सरायकेला–खरसावाँ नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।

उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता, अग्निशमन यंत्रों की कार्यक्षमता तथा सभी सुरक्षा उपकरणों के संचालन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा तंत्रों का नियमित परीक्षण और समयबद्ध रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्पर प्रतिक्रिया की व्यवस्था बनी रहे।

सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात बलों को उपायुक्त ने पूरी सतर्कता और संयम के साथ निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप अपनी जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी सामग्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी स्तर पर मजबूत निगरानी और अनुशासन आवश्यक है।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव एवं अन्य विभागीय कर्मी भी उपस्थित थे।

Share This Article