JSLPS एवं जिला आजीविका समन्वय समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सरायकेला, 17 नवंबर : उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में JSLPS एवं जिला आजीविका समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में जिला व प्रखंड स्तर पर चल रही आजीविका योजनाओं, प्रशिक्षण, क्रेडिट लिंकेज और FPOs की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी योजनाओं के शत–प्रतिशत क्रियान्वयन और लंबित क्रेडिट लिंकेज मामलों के शीघ्र निपटान का निर्देश दिया।
उन्होंने प्रत्येक गाँव में “दिदी किराना दुकान” और अन्य स्वरोजगार आधारित इकाइयों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। दिदियों को ग्रोसरी, फास्ट फूड, होटल, क्राफ्ट, बांस उत्पाद, पशुपालन, सब्ज़ी दुकान, चाय स्टॉल आदि क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर उद्यमिता से जोड़ने की बात कही।
उपायुक्त ने कृषि, फ्लोरीकल्चर और पशुपालन गतिविधियों में दिदियों को प्राथमिकता से सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद महिलाओं को मुद्रा लोन देने के निर्देश दिए।
बैठक में दिदी बगिया और FPOs की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को आजीविका योजनाओं से जोड़ते हुए प्रशिक्षण, बाजार पहुंच और निगरानी को मजबूत बनाया जाए, ताकि महिलाओं को स्थायी और सतत आजीविका प्राप्त हो सके।



